Breaking News

बारिश से गिरा पेड़, कांटा साइफन के पास सड़क पर ठप हुआ आवागमन।

बारिश से गिरा पेड़, कांटा साइफन के पास सड़क पर ठप हुआ आवागमन।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। जिले में हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। गुरुवार को कांटा साइफन स्थित कम्पोजिट शॉप के पास सड़क पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर पड़ा। पेड़ गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और घंटों तक आवागमन ठप रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बाद से ही राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के ग्रामीणों ने शिकायत की कि कई घंटे बीतने के बावजूद न तो प्रशासन और न ही संबंधित विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचा।

ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द पेड़ को हटाकर सड़क को साफ कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और आवागमन दोबारा सुचारु हो सके।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!