Breaking News

गंजडुंडवारा: एटा रोड पर किराए के कमरे में मिला महिला का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी।

गंजडुंडवारा: एटा रोड पर किराए के कमरे में मिला महिला का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज): नगर के गणेशपुर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब केएन पैलेस के ऊपर किराए के कमरे में रह रही एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतका की पहचान शिवली पत्नी सनोज के रूप में की गई है, जो पिछले करीब डेढ़ साल से यहां रह रही थीं। घटना की जानकारी तब हुई जब कमरे से शव बरामद हुआ, जिसके गले पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक रूप से इसे हत्या की पुष्टि नहीं की है, लेकिन प्रथम दृष्टया मामला गंभीर नजर आ रहा है। मृतका की एक 12 वर्षीय बेटी भी है, जिससे घटना के बाद से क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी राधेश्याम, क्षेत्राधिकारी अमित कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है ताकि मौत के असल कारणों का पता चल सके। पुलिस का कहना है कि वे इस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रहे हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और जांच पूरी होने के बाद ही इस घटना के संबंध में कोई भी स्पष्ट जानकारी साझा की जाएगी। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!