Breaking News

पहाड़ों पर बारिश से बलरामपुर में बाढ़ जैसे हालात, कई गांव प्रभावित।

पहाड़ों पर बारिश से बलरामपुर में बाढ़ जैसे हालात, कई गांव प्रभावित।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर (यूपी)। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश का असर अब तराई क्षेत्र में दिखने लगा है। जिले के कई गांवों में पहाड़ी नालों के उफान से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। ललिया-हरैया मार्ग पर लौकहवा के पास पानी बहने से आवागमन बाधित हो गया है। लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, पहाड़ी नालों से आए बाढ़ के पानी से दर्जनों गांव प्रभावित हुए हैं। आधा दर्जन गांवों में पानी भरने से लोगों के घर जलमग्न हो गए हैं। इटैहिया प्राथमिक विद्यालय और कई मकानों में नाले का पानी घुस गया, जिससे ग्रामीणों को अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा।

ललिया-बनघुसरी और बनघुसरी-अम्बरनगर मार्ग पर करीब दो फीट तक पानी बह रहा है। वहीं हेंगहा, गौरिया, कचनी, बूढ़ी राप्ती और खैर नाले हर बारिश में गांवों तक पहुंचकर दिक्कतें बढ़ा देते हैं।

किसानों ने बताया कि बाढ़ के पानी से धान और गन्ने की फसल को कुछ हद तक फायदा हुआ है, लेकिन कच्ची सड़कों की हालत बेहद खराब हो गई है।

जिला प्रशासन ने हालात पर नजर रखी हुई है। सदर एसडीएम हेमंत कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रभावित गांवों में राजस्व टीम भेज दी गई है, जो नुकसान का आकलन कर प्रशासन को रिपोर्ट सौंपेगी। इसके आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …