Breaking News

सहसवान में दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात – सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।

सहसवान में दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात – सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।

सहसवान (बदायूं)। नगर के सबसे व्यस्त इलाकों में गिने जाने वाले विल्सनगंज बाजार में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब चार अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक छात्र की बाइक चोरी कर ली। यह पूरी वारदात राय साहब की कोठी के भीतर घटी और आसपास लगे CCTV कैमरों में स्पष्ट रूप से कैद हो गई।

जानकारी के मुताबिक, अमित उपाध्याय पुत्र राजेश कुमार, निवासी ग्राम डाकरा पुख्ता, रोज़ की तरह अपनी काली रंग की बाइक (UP 24 X 6181) से लक्ष्य कोचिंग इंस्टिट्यूट पढ़ाई करने आए थे। कोचिंग के दौरान ही चोर मौके का फायदा उठाकर बाइक लेकर फरार हो गए।

पीड़ित ने तुरंत घटना की जानकारी स्थानीय लोगों और पुलिस को दी। इसके बाद थाना सहसवान पुलिस में तहरीर दर्ज कराई गई। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालते हुए चोरों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने स्थानीय निवासियों और दुकानदारों में भय और आक्रोश दोनों ही बढ़ा दिए हैं। लोगों का कहना है कि बाजार में लगातार भीड़भाड़ रहती है, बावजूद इसके अपराधी इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों की मांग।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से रात्रि और दिन दोनों समय गश्त बढ़ाने, बाजारों में अतिरिक्त CCTV कैमरे लगाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई, तो अपराधियों के हौसले और बुलंद होंगे।

पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!