Breaking News

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद। जनपद में पुलिस ने बाइक चोरों के एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कादरीगेट थाना पुलिस और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पहले चोरी की गाड़ियां सीधे बेचते थे, लेकिन पुलिस की सख्ती और पकड़ से बचने के लिए उन्होंने बाइकों को काटकर उनके पुर्जे बेचने का अवैध धंधा शुरू कर दिया था।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवनीश कुमार उर्फ आयुष (निवासी मैनपुरी) और मो. कासिम (निवासी हरदोई, हाल पता फर्रुखाबाद) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर भारी मात्रा में सामान बरामद किया है, जिसमें 3 चोरी की मोटरसाइकिलें, 12 बाइक चेसिस, 11 शॉक रॉड, 6 शॉकर, 12 साइलेंसर, 26 बाइक रिम, 22 टायर, 12 पेट्रोल टैंक और 9 नंबर प्लेट शामिल हैं। इसके अलावा गाड़ियों को काटने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण जैसे ग्राइंडर, पाना, पेचकस, कटर, हथौड़ी और अन्य औजार भी बरामद किए गए हैं।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से अवैध हथियार भी मिले हैं, जिसमें एक 315 बोर का तमंचा और कुल 14 जिंदा कारतूस शामिल हैं। इसके अतिरिक्त एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और ई-रिक्शा भी जब्त किया गया है। कड़ाई से पूछताछ में मुख्य आरोपी अवनीश ने करीब 20 मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस खुलासे के अनुसार, चोरी की गई बाइकों को पांचालघाट आश्रम के पास ले जाया जाता था, जहाँ औजारों की मदद से उन्हें काटकर अलग-अलग हिस्से कर दिए जाते थे। इसके बाद चोरी के इन कटे हुए पुर्जों को चांदपुर के कबाड़ी मो. कासिम को बेचा जाता था। आरोपी कासिम ने लालच में आकर चोरी का यह सामान खरीदने की बात कबूल की है।

इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 217/2026, धारा 317(2), 317(4), 317(5), 238 बीएनएस (BNS) और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी आरती सिंह के निर्देशन में पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस गिरोह ने कुल कितनी वारदातों को अंजाम दिया है तथा चोरी का सामान किन-किन अन्य लोगों तक पहुंचाया गया था।

Spread the love

Check Also

बहेड़ी: ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियां तेज, 17 सितंबर से गांव-गांव पहुंचेंगी सरकार की उपलब्धियां।

बहेड़ी: ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियां तेज, 17 सितंबर से गांव-गांव पहुंचेंगी सरकार की उपलब्धियां। …