Breaking News

बदायूं: थाना बिनावर पुलिस ने अवैध असलहा और होंडा सिटी कार के साथ शातिर चोर को किया गिरफ्तार, तेल चोरी की बड़ी साजिश नाकाम।

बदायूं: थाना बिनावर पुलिस ने अवैध असलहा और होंडा सिटी कार के साथ शातिर चोर को किया गिरफ्तार, तेल चोरी की बड़ी साजिश नाकाम।

बदायूं: जनपद में अपराध और अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बिनावर पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल होने वाली होंडा सिटी कार बरामद की है।

दिनांक 04 सितंबर 2026 को थाना बिनावर पुलिस गश्त और वाहन चेकिंग के दौरान क्षेत्र में मौजूद थी। इसी बीच मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि ग्राम कुतुबपुर थर्रा के पास गंगा एक्सप्रेस-वे के नीचे कुछ संदिग्ध लोग होंडा सिटी कार (नंबर UP 14-CQ 8460) के साथ खड़े हैं। यह गैंग सुनसान इलाकों में खड़े वाहनों, दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों या सोते हुए चालकों के वाहनों से पाइप के जरिए पेट्रोल-डीजल चोरी करने की वारदातों को अंजाम देता था।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी की और अभियुक्त शिवराज (पुत्र कैलाश, निवासी ग्राम पुरनपुर, थाना बिथरी चैनपुर, जनपद बरेली) को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा (315 बोर), एक जिंदा कारतूस (315 बोर) और संदिग्ध होंडा सिटी कार बरामद की गई।

पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना बिनावर में मु0अ0सं0 230/26 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बाबू सिंह मय पुलिस टीम थाना बिनावर शामिल रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ में 9 से 11 सितंबर तक विशेष लोक अदालत और 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत।

बदायूँ में 9 से 11 सितंबर तक विशेष लोक अदालत और 12 सितंबर को लगेगी …