Breaking News

शाहजहांपुर में ईद की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, सुरक्षा के बीच भाईचारे का संदेश।

शाहजहांपुर में ईद की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, सुरक्षा के बीच भाईचारे का संदेश।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। जनपद में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर की मस्जिदों और ईदगाहों में हजारों नमाजियों ने अकीदत के साथ नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन व भाईचारे की दुआएं मांगीं।

शहर इमाम हुजूर अहमद मंजरी ने नमाज़ अदा कराते हुए देश की तरक्की, शांति और सौहार्द के लिए विशेष दुआ कराई। इस दौरान ईदगाह परिसर में नगर निगम द्वारा कैंप लगाकर नगरवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। इसके अलावा अपर जिला अधिकारी रजनीश मिश्रा, एसपी सिटी दीपेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, सीओ सिटी पंकज पंत और थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर तैनात रहे।

ईद की मुबारकबाद देने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी ईदगाह पहुंचे। इनमें पूर्व चेयरमैन एवं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर खान, वरिष्ठ नेता एवं एमएलसी कुंवर जयेश प्रसाद, समाजसेवी संजय गुप्ता, ईदगाह कमेटी के सचिव कासिम रज़ा खान, सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, वरिष्ठ नेता अब्दुल कादिर खान तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवाब फैजान अली खान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और ईद का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के संदेश के साथ सकुशल संपन्न हुआ।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!