Breaking News

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर सहसवान में हुआ अनुशासित पथ संचलन।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर सहसवान में हुआ अनुशासित पथ संचलन।

सहसवान (बदायूं)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर में रविवार को संघ के स्वयंसेवकों द्वारा अनुशासित एवं भव्य पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

पथ संचलन प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय से प्रारंभ होकर नवादा कोतवाली, मुख्य बाजार, पठान टोला, नीची, निनोहर, मंडी समिति, अकराबाद चौराहा, जहांगीराबाद चौराहा, नयागंज मार्ग से होता हुआ संघ कार्यालय पर समाप्त हुआ। घोष की धुन पर स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए लगभग दो किलोमीटर का मार्ग तय किया।

पथ संचलन के दौरान नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग सड़क किनारे एकत्र होकर इस अनुशासित और प्रेरणादायी आयोजन का स्वागत करते नजर आए। साथ ही विजयदशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन के कार्यक्रम भी विभिन्न स्थानों पर संपन्न हुए, जिनमें वक्ताओं ने संघ के उद्देश्यों, उसकी कार्यप्रणाली तथा शताब्दी वर्ष के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में प्रांत शारीरिक प्रमुख रामा शंकर, नगर संचालक आलोक माहेश्वरी, नगर खंड प्रचारक शरद, नगर कार्यवाह गोपाल चांडक, जिला शारीरिक प्रमुख आर.डी. शर्मा, नगर सह संचालक रामौतार, समरसता प्रमुख अतुल फौजी, बौद्धिक प्रमुख नरेंद्र सनातनी, पीयूष माहेश्वरी, आदर्श सक्सेना, अबीर सक्सेना, रितांशु सक्सेना, प्रपंच जौहरी, सार्थक सक्सेना, मनीष माहेश्वरी, देवेंद्र प्रजापति, ऋतिक सक्सेना, विक्रम सक्सेना, सौरभ माहेश्वरी और गौरव सक्सेना सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आलोक माहेश्वरी ने की।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!