Breaking News

सीसीटीवी फुटेज के बावजूद 18 दिन बाद भी चोरी की बाइक बरामद नहीं, पुलिस पर उठे सवाल।

सीसीटीवी फुटेज के बावजूद 18 दिन बाद भी चोरी की बाइक बरामद नहीं, पुलिस पर उठे सवाल।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। जिले के बबुरी कस्बे में दिनदहाड़े हुई बाइक चोरी की घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। घटना के करीब 18 दिन बीत जाने के बावजूद न तो चोरी गई बाइक बरामद हो सकी है और न ही आरोपी की गिरफ्तारी हो पाई है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

जानकारी के अनुसार कस्बे के सब्जी विक्रेता रामजी मौर्य की लुना बाइक 19 फरवरी को उनकी दुकान के सामने से दिनदहाड़े चोरी हो गई थी। बताया जाता है कि चोर बाजार में बेखौफ तरीके से आया और कुछ ही मिनटों में बाइक लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पीड़ित ने बबुरी थाने में दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू करने की बात कही थी।

इस मामले में सबसे हैरानी की बात यह है कि पुलिस के पास एक संदिग्ध चोर की सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। इसके बावजूद 18 दिन बीत जाने के बाद भी न तो आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका है और न ही चोरी गई बाइक की बरामदगी हो पाई है। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस के पास संदिग्ध की तस्वीर तक मौजूद है, तब भी आरोपी को पकड़ने में इतनी देरी होना समझ से परे है। लोगों का आरोप है कि पुलिस मामले में केवल औपचारिक कार्रवाई तक ही सीमित नजर आ रही है।

कस्बे के लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी गई बाइक की बरामदगी की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा नहीं हो पाया तो इससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!