Breaking News

बलरामपुर: महदेइया बाजार में सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन, अमन और भाईचारे का दिया संदेश।

महदेइया बाजार में सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन, अमन और भाईचारे का दिया संदेश।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। पवित्र माह-ए-रमजान के अवसर पर जनपद के महदेइया बाजार में बुधवार शाम महदेइया बाजार स्थित रॉयल पैलेस के सामने सामूहिक रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे, अमन और एकता का संदेश दिया। मगरिब की अजान होते ही रोजेदारों ने खजूर और अन्य पकवानों के साथ रोजा इफ्तार किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने रमजान की फजीलत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रमजान का महीना बरकतों और रहमतों का महीना है। यह महीना इंसान को सब्र, इंसानियत और जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देता है। इफ्तार के बाद देश और समाज में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ भी की गई।

इस अवसर पर गैसड़ी विधायक राकेश यादव ने कहा कि रमजान का पाक महीना भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव और एकता की भावना मजबूत होती है।

वहीं पूर्व विधायक राम सागर अकेला ने कहा कि रमजान का महीना त्याग, सब्र और नेकियों का महीना है। इस दौरान इबादत के साथ-साथ जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ी नेकी मानी जाती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम के आयोजकों में सहायक अध्यापक कौशल कुमार, जुनैद खान, सपा नेता हृदयराम यादव, डॉ. सलमान खान, मो. यासीन, अयान खान तथा प्रधान प्रतिनिधि नौशाद अली शामिल रहे। आयोजकों ने बताया कि रमजान के पवित्र अवसर पर क्षेत्र में आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया।

इफ्तार कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि सुनील चौधरी, साकिब महमूद (जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि), डॉ. एहसान, महेंद्र अकेला, अब्दुल हसीब खान, सद्दाम हुसैन (प्रधान प्रतिनिधि), मो. अलाउद्दीन, मो. रजा, राजन गुप्ता, आमिर निजाम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!