Breaking News

दातागंज: पैतृक जमीन को लेकर भाई-भाई में विवाद, हिस्सेदारी मांगने पर मिली धमकी।

पैतृक जमीन को लेकर भाई-भाई में विवाद, हिस्सेदारी मांगने पर मिली धमकी।

संवाददाता: शिवेंद्र यादव

दातागंज। पैतृक संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। शाहजहांपुर जनपद के थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी राम भरोसे लाल ने अपने सगे भाई पर जमीन कब्जाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पीड़ित के अनुसार, करीब 35 वर्ष पूर्व वह पारिवारिक कारणों से अपनी ससुराल में रहने लगे थे। इस दौरान उनके भाई सर्वेश पुत्र रामलाल ने उनकी अनुपस्थिति का लाभ उठाते हुए पूरी पैतृक संपत्ति पर कब्जा कर लिया। हाल ही में जब पीड़ित अपने पैतृक गांव सैनपुर पहुंचा और अपने हिस्से की मांग की, तो आरोपी ने कथित तौर पर इंकार कर दिया।

राम भरोसे लाल का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने धमकी दी कि किसी भी कीमत पर उन्हें जमीन में हिस्सा नहीं दिया जाएगा। इतना ही नहीं, उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया गया।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी अपने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मिलकर लगातार दबाव बना रहा है, गाली-गलौज कर रहा है और मारपीट की धमकियां दे रहा है, जिससे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।

मामले को लेकर पीड़ित ने कोतवाली दातागंज में प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने, पैतृक संपत्ति में अपना वैधानिक अधिकार दिलाने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला तो वह उच्चाधिकारियों और न्यायालय की शरण लेने को बाध्य होंगे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!