Breaking News

उसावा ब्लॉक में राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने उठाई कार्रवाई की मांग।

उसावा ब्लॉक में राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने उठाई कार्रवाई की मांग।

संवाददाता: शिवेंद्र यादव

बदायूं। उसावा ब्लॉक के ग्राम तरसुरा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण में अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने कोटेदार पर कम राशन देने और तौल में धांधली करने का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव के कोटेदार पप्पू द्वारा राशन तौलने के लिए मानक कांटे की बजाय बाल्टी का उपयोग किया जा रहा है। आरोप है कि एक बार में लगभग डेढ़ किलो कम राशन दिया जाता है और दो बार तौलने पर करीब तीन किलो तक की कमी हो जाती है। जबकि सरकार की ओर से प्रति यूनिट 5 किलो राशन निर्धारित है, लेकिन ग्रामीणों को मात्र 4 किलो ही दिया जा रहा है।

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इस संबंध में पहले भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। विरोध करने पर कोटेदार द्वारा धमकाने के भी आरोप लगाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि यह मामला उसावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत मसूदपुर के अंतर्गत आने वाले तरसुरा गांव का है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

वहीं संबंधित अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!