Breaking News

चुनाव आयोग के रवैये पर कांग्रेस ने उठाए सवाल।

चुनाव आयोग के रवैये पर कांग्रेस ने उठाए सवाल।

बदायूँ। प्रदेश में चल रही एसआईआर प्रक्रिया को लेकर आज परशुराम चौक स्थित बीएलए-1, शहर कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में बदलाव के नाम पर मतदाताओं के अधिकार प्रभावित किए जा रहे हैं।

प्रेसवार्ता में बीएलए-1 ओमकार सिंह ने कहा कि कांग्रेस किसी भी कीमत पर वास्तविक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाने नहीं देगी। उन्होंने बताया कि जब लोकतांत्रिक संस्थाओं पर जनता का भरोसा लगातार कम हो रहा है, ऐसे समय में चुनाव आयोग का रवैया चिंताजनक दिख रहा है। उनका कहना था कि आयोग को स्पष्ट करना चाहिए कि वह किसी राजनीतिक प्रभाव में काम नहीं कर रहा है।

ओमकार सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा एसआईआर प्रक्रिया को वोट हटाने के हथियार के रूप में इस्तेमाल करना चाहती है। यदि चुनाव आयोग ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति उदासीनता होगी।

शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सगर और एआईसीसी सदस्य व पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा कि कांग्रेस मतदाता सूची से असली मतदाताओं को हटाने या फर्जी नाम जोड़ने जैसी किसी भी कोशिश को उजागर करेगी।

वहीं पूर्व शहर अध्यक्ष असरार अहमद, किसान कांग्रेस महासचिव गौरव सिंह राठौर और शहर उपाध्यक्ष रफत अली खान सूरी ने संयुक्त रूप से एसआईआर प्रक्रिया पर आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि जिन स्थानों पर मतदाता सूची संशोधन कार्य चल रहा है, वहां पार्टी को राजनीतिक, संगठनात्मक और कानूनी स्तर पर मजबूत तरीके से इस प्रक्रिया का सामना करना चाहिए।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!