Breaking News

सहसवान में विद्युत विभाग का चेकिंग अभियान, बकायेदारों के कटे कनेक्शन।

सहसवान में विद्युत विभाग का चेकिंग अभियान, बकायेदारों के कटे कनेक्शन।

सहसवान (बदायूं)। पावर कॉरपोरेशन बरेली के मुख्य अभियंता राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर जिलेभर में तीन दिवसीय विशेष विद्युत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को सहसवान नगर के बाजार विल्सन गंज क्षेत्र में विद्युत उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान टीम ने लोड की जांच की, कई उपभोक्ताओं के मीटर उतारे गए और बकाएदारों से राजस्व की वसूली की गई। उपखंड अधिकारी ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं पर 50 हजार रुपये से अधिक का बकाया था, उनके कनेक्शन काट दिए गए। वहीं, जिनकी लाइनें पहले ही काट दी गई थीं और वे बिना बकाया जमा किए अवैध रूप से बिजली उपयोग करते पाए गए, उनके खिलाफ धारा 138 बी के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया।

श्री गुप्ता ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि समय से बिजली बिल जमा करें, निर्धारित लोड बढ़वाएं और मीटर से ही बिजली का उपयोग करें।

अभियान में अवर अभियंता डी.एन. प्रसाद सहित टीम के सदस्य मुबारक अली, फैजान, सिद्दीकी, आजिम हुसैन उर्फ पप्पन और सुनील यादव मौजूद रहे।

नगर में चलाए गए इस चेकिंग अभियान से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं ईमानदारी से बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं ने इस पहल का स्वागत किया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!