Breaking News

चंधासी उपकेंद्र पर बनेंगे दो नए फीडर, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से मिलेगी राहत।

चंधासी उपकेंद्र पर बनेंगे दो नए फीडर, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से मिलेगी राहत।

मनीष कुमार मौर्य, संवाददाता 

चंदौली। चंधासी उपकेंद्र से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं को बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से जल्द ही निजात मिलने वाली है। बिजली विभाग ने उपकेंद्र पर दो नए फीडर बनाने की योजना तैयार की है। इसके पूरा होने के बाद उपकेंद्र पर कुल 12 फीडर हो जाएंगे।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार नए फीडर शुरू होने के बाद फीडर संख्या तीन और चंधासी फीडर का अतिरिक्त लोड बांट दिया जाएगा। इससे आपूर्ति सुचारू हो सकेगी और लोगों को निर्बाध बिजली का लाभ मिलेगा।

बताया गया कि पहले चरण में ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर आपूर्ति सुधारने का प्रयास किया गया था। इस कदम से कुछ हद तक स्थिति संभली, लेकिन अब भी फीडर संख्या तीन और चंधासी फीडर पर अधिक लोड का दबाव बना हुआ है। दो नए फीडरों के निर्माण से करीब 14 हजार उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग जैसी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

एसडीओ मनोज कश्यप ने बताया कि इस वर्ष के अंत तक दोनों नए फीडर स्थापित कर लोड बांटने का काम पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगामी गर्मी के मौसम तक उपभोक्ताओं को बिजली कटौती और वोल्टेज की समस्या से काफी हद तक मुक्ति मिल जाएगी।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …