Breaking News

अंबेडकर जयंती शोभायात्रा के दौरान बवाल, पथराव में सिपाही घायल।

अंबेडकर जयंती शोभायात्रा के दौरान बवाल, पथराव में सिपाही घायल।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। सहावर कोतवाली क्षेत्र के चहका गुनार गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की शोभायात्रा के दौरान मंगलवार को अचानक विवाद बढ़ गया, जिसके बाद दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। घटना में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, शोभायात्रा के मार्ग को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया, जिससे विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते स्थिति हिंसक हो गई। इस दौरान पुलिस पर भी पथराव किए जाने की बात सामने आई है।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगा दी गई है।

प्रशासन की मौजूदगी में सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच शोभायात्रा को आगे बढ़ाया गया। पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

फिलहाल क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!