Breaking News

अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, समाज में समानता का लिया संकल्प।

अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, समाज में समानता का लिया संकल्प।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। विधानसभा सदर क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर लोहिया वाहिनी (समाजवादी पार्टी) के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर मिर्ज़ा शेख़ू ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का प्रतीक है। उन्होंने विषम परिस्थितियों में रहकर समाज को न्याय और अधिकारों का मार्ग दिखाया, जो आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है।

उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के विचारों को अपने जीवन में अपनाएं, शिक्षा को बढ़ावा दें और समाज में भाईचारा एवं समानता को मजबूत करें।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक स्वर में बाबा साहब के आदर्शों पर चलने और समाज में बराबरी का वातावरण बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान कई वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और उनके योगदान को याद किया।

पूरे आयोजन में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!