Breaking News

अंबेडकर जयंती पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, मुस्लिम समाज ने फल वितरण कर पेश की मिसाल।

अंबेडकर जयंती पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, मुस्लिम समाज ने फल वितरण कर पेश की मिसाल।

सहसवान, बदायूं। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों के बीच सामाजिक सौहार्द की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। रैली के उपरांत नसरुल्लागंज चौराहे पर मुस्लिम समाज के लोगों ने कैंप लगाकर फल वितरण किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

इससे पहले ग्राम फतनपुर टप्पा हवेली स्थित अंबेडकर पार्क से एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हुए। रैली गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर सैफुल्लागंज, कचहरी, बाजार विल्सनगंज और कोतवाली से होते हुए नवादा पहुंची और पुनः अंबेडकर पार्क पर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में “बाबा साहब अमर रहें” के नारों से क्षेत्र गूंजता रहा।

रैली समाप्त होने के बाद नसरुल्लागंज चौराहे पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कैंप लगाकर राहगीरों और प्रतिभागियों को फल वितरित किए। इस पहल को लोगों ने सराहा और इसे सामाजिक एकता व सद्भाव का प्रतीक बताया।

कैंप में सहयोग करने वालों में मोहम्मद आमीन अंसारी उर्फ राजा, हाफिज सईद, अकरम उर्फ कक्कू, हसनैन कुरैशी, अनस कुरैशी, शम्स अंसारी, जुबेर कुरैशी, फारूक कुरैशी और इबादुर्रहमान अंसारी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

जयंती समारोह को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!