Breaking News

बदायूं: बिनावर पुलिस की कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार।

बिनावर पुलिस की कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिनावर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत वांछित चल रहे अभियुक्त को अवैध शस्त्र व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 जनवरी 2026 को थाना बिनावर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 01/26 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में नामित/वांछित अभियुक्त आदिल खान पुत्र नवी अहमद, निवासी मोहल्ला नई सराय, थाना सिविल लाइन, जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज देशी तमंचा 315 बोर तथा दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए।

गिरफ्तारी के पश्चात थाना बिनावर पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 006/26 धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …