Breaking News

नवागत डीएम का सख्त रुख, रिंग रोड कार्य को समय पर पूरा कराने के आदेश।

नवागत डीएम का सख्त रुख, रिंग रोड कार्य को समय पर पूरा कराने के आदेश।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। बलरामपुर के जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन प्रशासनिक कामकाज में पूरी सख्ती के साथ आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। शनिवार को उन्होंने निर्माणाधीन रिंग रोड का निरीक्षण कर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत को परखा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की रफ्तार पर असंतोष जताया और संबंधित एजेंसी को निर्देश दिया कि बारिश शुरू होने से पहले हर हाल में रिंग रोड का निर्माण कार्य पूरा कराया जाए। डीएम ने कहा कि बरसात में काम प्रभावित होने से गुणवत्ता और समय सीमा दोनों पर असर पड़ता है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने सड़क निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य तकनीकी मानकों के अनुसार ही कराए जाएं। रिंग रोड पर बन रहे कल्वर्ट और पुलियों के कार्यों में तेजी लाने और मजबूती सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरिकेडिंग, संकेतक बोर्ड और श्रमिकों के लिए सुरक्षा उपायों को अनिवार्य रूप से लागू कराने के निर्देश दिए।

अंत में डीएम ने स्पष्ट किया कि रिंग रोड निर्माण कार्य की प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी और प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई तय है।

उनके इस सख्त और सक्रिय रवैये से साफ है कि जनपद में विकास कार्यों को लेकर अब कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!