Breaking News

ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल का शुभारंभ, शिक्षा के प्रसार पर दिया गया जोर।

ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल का शुभारंभ, शिक्षा के प्रसार पर दिया गया जोर।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

गंजडुंडवारा (कासगंज)। जनपद कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र में सहावर रोड स्थित ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि सलीम खान द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए समाजसेवी एवं अधिवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में विद्यालयों की स्थापना विकास की मजबूत नींव होती है। शिक्षा का जितना अधिक विस्तार होगा, समाज उतना ही जागरूक और सशक्त बनेगा। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से आह्वान किया कि बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी शिक्षा से भी जोड़ा जाए, ताकि वे बदलते समय के साथ आगे बढ़ सकें।

उन्होंने अंग्रेजी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में यह एक वैश्विक भाषा बन चुकी है, जो रोजगार के नए अवसर प्रदान करती है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।

वहीं वरिष्ठ समाजसेवी ईसार मियां ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज की वास्तविक प्रगति का आधार है। जो समाज शिक्षा से दूर रहता है, वह विकास की मुख्यधारा में पीछे रह जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर समाज के उत्थान में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन असहाब हुसैन ने किया। विद्यालय के संरक्षक सलीम खान, मैनेजर वसीम खान और प्रधानाचार्य फहीम आलम खान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मास्टर अय्यूब अंसारी, असद खान, अनीस खान, फैजान कुरैशी, जाहिद अली सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और प्रेरणा से भरपूर रहा। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास जताया कि यह विद्यालय क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!