Breaking News

सहसवान: ताहिर फ़राज़ व हाजी नूरुद्दीन की याद में सजा शानदार मुशायरा, शायरों ने बांधा समां।

ताहिर फ़राज़ व हाजी नूरुद्दीन की याद में सजा शानदार मुशायरा, शायरों ने बांधा समां।

सहसवान (बदायूं)। सहसवान में हिंदुस्तान के मशहूर शायर ताहिर फ़राज़ और पूर्व चेयरमैन मरहूम हाजी नूरुद्दीन की याद में दिल्ली हाईवे स्थित सबा मैरिज हॉल में एक भव्य मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए शायरों और श्रोताओं ने शिरकत कर इसे यादगार बना दिया।

मुशायरे की निज़ामत देश-विदेश में अपनी पहचान बना चुके शायर हिलाल बदायूनी ने की, जिन्होंने अपने अंदाज में कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने अपने कलाम से भी खूब वाहवाही लूटी—

“मुझे ये फ़ख़ है तुम को ख़याल रहता है,

तुम्हारे ज़ेहन में कोई ‘हिलाल’ रहता है।

अभी लगी ही नहीं शोहरतों की गर्म हवा,

अभी से खून में इतना उबाल रहता है।”

कार्यक्रम की सदारत सपा नेता जमालुद्दीन ने की, जबकि बतौर मेहमान-ए-खुसूसी सपा के प्रदेश सचिव शाहिद अली खान मौजूद रहे। मुशायरे के संयोजक तारीफ नियाज़ी ने सभी अतिथियों और शायरों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुशायरे की शुरुआत नात-ए-पाक से हुई, जिसके बाद एक के बाद एक शायरों ने अपने कलाम पेश कर महफिल को सजाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में हिलाल बदायूनी और चिराग की विशेष भूमिका रही।

इस अवसर पर डॉ. मुजीब, डॉ. गुफरान, डॉ. मुनीर अख्तर, डॉ. आदिल समी, आमिर सुल्तानी, काशिफ अली खान, भाजपा नेता फ़राज़ खान, जमाल समी, उजैर रशीद, सभासद शादाब अंसारी, निराले बरकाती, मोनिस कुरैशी, अर्शी खान, सुहैल चौधरी, बब्बू नकवी, खालिद गुरुजी, नीशू खान, मुशीर खान, आरटीएम डायरेक्टर रिदा तनवीर, लएवा खान, अबीर खान सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

अंत में मुशायरे के सदर जमालुद्दीन ने सभी शायरों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …