Breaking News

बिसौली: सीसीटीवी निगरानी में शांतिपूर्ण संपन्न हुई यूपी बोर्ड परीक्षा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण।

सीसीटीवी निगरानी में शांतिपूर्ण संपन्न हुई यूपी बोर्ड परीक्षा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं)। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को नकलविहीन बनाए रखने के लिए केंद्र पर विशेष सतर्कता बरती गई।

परीक्षा शुरू होने से पहले वरिष्ठ प्रवक्ता रामाधार शर्मा के नेतृत्व में आंतरिक सचल दल ने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी और जांच की। इसके बाद कक्ष निरीक्षकों ने पूरी सतर्कता के साथ परीक्षा कराई, जिससे परीक्षा केंद्र पर नकलविहीन माहौल बना रहा।

केंद्र व्यवस्थापक डॉ. घनश्याम दास ने बताया कि सुबह की पाली में इंटर उर्दू विषय में केवल एक परीक्षार्थी पंजीकृत था, जो परीक्षा में उपस्थित रहा। वहीं दूसरी पाली में इंटर शिक्षाशास्त्र विषय में 22 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 21 छात्र उपस्थित रहे।

परीक्षा के दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय रहा। दूसरी पाली में डीआईओएस बदायूं के नेतृत्व में गठित सचल दल के सदस्य और राजकीय हाईस्कूल सतेती के प्रधानाचार्य सोनपाल सिंह ने टीम के साथ परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया और व्यवस्थाओं की सराहना की।

इस दौरान केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार (पूर्ति निरीक्षक बदायूं), बाह्य केंद्र व्यवस्थापक विष्णु कांत, परीक्षा सह प्रभारी हरदीप सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर अमित पाराशरी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!