Breaking News

बिसौली: एक छात्र की परीक्षा के लिए 18 कर्मचारियों की ड्यूटी, बोर्ड परीक्षा में अनोखा नजारा।

एक छात्र की परीक्षा के लिए 18 कर्मचारियों की ड्यूटी, बोर्ड परीक्षा में अनोखा नजारा।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं)। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में सोमवार को बोर्ड परीक्षा के दौरान एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। परीक्षा केंद्र पर इंटरमीडिएट उर्दू विषय का केवल एक ही पंजीकृत छात्र परीक्षा देने पहुंचा, लेकिन उसकी परीक्षा संपन्न कराने के लिए करीब 18 शिक्षक और कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहे।

सुबह की पाली में आयोजित इस परीक्षा के लिए केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से की गई थीं। परीक्षा के दौरान केंद्र पर एक केंद्र व्यवस्थापक, एक बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एक परीक्षा सहायक, दो कक्ष निरीक्षक, तीन आंतरिक सचल दल, एक अवमोचक, एक लिपिक के अलावा परीक्षा सामग्री व कॉपी के बंडल लाने-ले जाने के लिए पांच कर्मचारी और दो पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।

इन सभी व्यवस्थाओं के बीच छात्र वारिस जुबैरी ने शांतिपूर्वक परीक्षा दी। एक ही छात्र के लिए इतनी बड़ी व्यवस्था देख कर परीक्षा केंद्र पर मौजूद लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना रहा।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …