Breaking News

बिसौली: सपा कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार: भाजपा की नीतियों के विरुद्ध जन-जन तक पहुँचने का लिया संकल्प।

सपा कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार: भाजपा की नीतियों के विरुद्ध जन-जन तक पहुँचने का लिया संकल्प।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूँ)। समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र के जोन प्रभारियों, सेक्टर प्रभारियों एवं प्रमुख पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ग्राम पैगा में आयोजित की गई। इस सांगठनिक बैठक में भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया। बैठक के मुख्य वक्ता, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (भारत सरकार) के पूर्व प्रदेश कॉर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार छल-कपट की राजनीति के माध्यम से पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के अधिकारों का हनन करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में उत्पीड़न, लूट, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं, जिसे रोकने में प्रशासन विफल साबित हो रहा है।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने आर्थिक मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि आज महंगाई अपने चरम पर है। किसान, नौजवान और व्यापारी वर्ग पूरी तरह से त्रस्त है और सरकार समाधान के बजाय उत्पीड़न का सहारा ले रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी तालमेल को और अधिक सुदृढ़ करें और समाजवादी पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने की जिम्मेदारी निभाएं। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार साझा किए।

इस राजनीतिक विचार-विमर्श में पूर्व ब्लॉक प्रमुख खजाना देवी, एडवोकेट सुरेंद्र सागर, जिला सचिव ईशपाल सिंह यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष शाहनवाज खां और डॉ. आस मोहम्मद समेत अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। साथ ही अमित मथुरिया, रिजवान खां, नगर अध्यक्ष मशरूर खां, सकलेन प्रधान, मेराज मोहम्मद खान, जीशान अली, एडवोकेट कपिल देव, कल्याण सिंह यादव, जयपाल सिंह यादव और सूरजपाल गिहार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में विकास यादव, मोहित शर्मा, मुजफ्फर अली, संतोष यादव, राम मोहन यादव, बलवीर सिंह यादव सहित सैंकड़ों की संख्या में उत्साहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!