Breaking News

बिसौली: असम चुनाव में बदायूं के कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ने बनाया पर्यवेक्षक।

असम चुनाव में बदायूं के कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ने बनाया पर्यवेक्षक।

आई एम खान 

बदायूं। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए उत्तर प्रदेश के कई सक्रिय कार्यकर्ताओं को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी क्रम में बदायूं जिले के तीन कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व मिला है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देश पर यह नियुक्तियां की गई हैं। वहीं, असम के इंचार्ज एवं नेशनल कोऑर्डिनेटर महमूद आलम द्वारा 26 मार्च को जारी सूची में इन नामों की घोषणा की गई।

जारी सूची के अनुसार, दिमोरिया सुरक्षित विधानसभा सीट पर पीसीसी सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष चौधरी वफाती मियां को पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसके साथ ही इस्लामनगर नगर अध्यक्ष डॉ. तनवीर खान को भी इसी सीट पर सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, दिसपुर विधानसभा सीट के लिए हाजी नुसरत अली को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

इन नियुक्तियों से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन में मेहनत और निष्ठा का सम्मान बताया है।

इस अवसर पर चौधरी वफाती मियां ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में समाज के हर वर्ग और छोटे से छोटे कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाता है तथा समय-समय पर उन्हें जिम्मेदारी भी सौंपी जाती है। उन्होंने इमरान प्रतापगढ़ी, महमूद आलम और प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर अनीस का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाया जाएगा तथा असम में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!