Breaking News

बिसौली: नवरात्रि समापन पर बिसौली में उमड़ी आस्था की भीड़, मां सिद्धिदात्री की हुई विशेष पूजा।

नवरात्रि समापन पर बिसौली में उमड़ी आस्था की भीड़, मां सिद्धिदात्री की हुई विशेष पूजा।

आई एम खान 

बिसौली। चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन नगर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

सुबह से ही नगर के विभिन्न देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु हाथों में फूल, नारियल और प्रसाद लेकर मां के दरबार में पहुंचे और पूरे श्रद्धा भाव से दर्शन किए। मंदिरों में गूंजते भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रही और किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई।

नवरात्रि के समापन अवसर पर कई घरों और मंदिरों में कन्या पूजन का आयोजन भी किया गया। नौ कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका विधिवत पूजन किया गया तथा उन्हें भोजन कराकर प्रसाद वितरित किया गया।

इस दौरान मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों और भजन-कीर्तन कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आस्था प्रकट की।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!