Breaking News

सहसवान में पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में 12 गिरफ्तार।

सहसवान में पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में 12 गिरफ्तार।

सहसवान (बदायूं)। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सहसवान पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों पर क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग करने का आरोप है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में की गई। थाना सहसवान पुलिस ने गश्त के दौरान विभिन्न स्थानों से इन लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, ये सभी व्यक्ति क्षेत्र में अशांति फैलाने की गतिविधियों में संलिप्त थे।

गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने सभी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।

पकड़े गए लोगों में शुबान (19 वर्ष), शोएब (19 वर्ष), कामराम (22 वर्ष), आरिस (25 वर्ष), अरशद (24 वर्ष), असलम, साबिर (38 वर्ष), कमर (40 वर्ष), भूरे (20 वर्ष), सालिम (19 वर्ष), दानिश (32 वर्ष) और रागिर (35 वर्ष) शामिल हैं। ये सभी ग्राम हिण्डौर, अमनपुर, नंगला चोई और भवानीपुर के निवासी बताए गए हैं।

इस कार्रवाई में उप-निरीक्षक रामवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम के सदस्य—कांस्टेबल उमाशंकर, अजीत कुमार, गौरव कुमार, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार और कांस्टेबल बंटी—ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!