Breaking News

बिसौली: अवैध खनन के खिलाफ नायब तहसीलदार की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड डंपर जब्त।

बिसौली: अवैध खनन के खिलाफ नायब तहसीलदार की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड डंपर जब्त।

आई एम खान 

बिसौली। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध खनन पर लगाम लगाने के उद्देश्य से नायब तहसीलदार अमित चौधरी ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिसौली-बिल्सी मार्ग पर बजरी (बजरपुट) से लदा एक ओवरलोड डंपर पकड़ा गया। प्रशासनिक कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, नायब तहसीलदार अमित चौधरी जब क्षेत्रीय भ्रमण पर थे, तभी उन्होंने एक ओवरलोड डंपर को रुकने का इशारा किया। प्रशासनिक टीम को देखते ही चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पूछताछ में सामने आया कि डंपर पप्पू पुत्र राजपाल का है। जांच के दौरान डंपर में लदे खनिज के संबंध में चालक कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर नायब तहसीलदार ने अवैध खनन व परिवहन के आरोप में डंपर को जब्त कर लिया और आवश्यक कार्रवाई हेतु बिसौली पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। साथ ही, अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए खनन विभाग को भी सूचित कर दिया गया है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!