Breaking News

बिसौली: पपगांव स्कूल में कक्षा 8 के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, मेधावियों का सम्मान। 

पपगांव स्कूल में कक्षा 8 के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, मेधावियों का सम्मान। 

आई एम खान 

बिसौली, (बदायूं)। क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय पपगांव में कक्षा 8 के विद्यार्थियों के सम्मान व विदाई समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी झंडियों, गुब्बारों और आकर्षक रंगोली से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय नजर आया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, लोकनृत्य, नाटक और संगीत की शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक मोहित कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए सही लक्ष्य निर्धारित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

वहीं वरिष्ठ शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से जीवन के हर लक्ष्य को आसानी से हासिल किया जा सकता है, बस मेहनत और लगन जरूरी है।

इस अवसर पर कक्षा 6 व 7 के छात्रों—अनुष्का, कोमल, दीक्षा, शैरीन वी, गौरव, क्रांति, लक्ष्मी आदि ने कक्षा 8 के विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी।

कार्यक्रम में अजय शंखधार, शेर मोहम्मद, हरिराज सिंह, सीमा समेत अन्य शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!