Breaking News

बिसौली में कुरआन मुकम्मल होने पर दुआओं का दौर, रूहानियत में डूबा माहौल। 

बिसौली में कुरआन मुकम्मल होने पर दुआओं का दौर, रूहानियत में डूबा माहौल। 

आई एम खान 

बिसौली, (बदायूं)। रमजान के पवित्र महीने के अंतिम दिनों में नगर की मुस्लिम बस्ती इबादत और आध्यात्मिक माहौल में डूबी नजर आई। स्थानीय मस्जिद बिलाल में कुरआन शरीफ मुकम्मल होने पर विशेष आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने देश में शांति, सौहार्द और तरक्की के लिए हाथ उठाकर दुआएं मांगीं। पूरे माहौल में अकीदत और भावनात्मक जुड़ाव साफ दिखाई दिया।

मस्जिद में तरावीह की नमाज के दौरान हाफिज फरहान रजा ने कुरआन शरीफ मुकम्मल कराया। इसके उपरांत आयोजित जलसे में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे मदरसा जामिया हनफिया रजविया सैदपुर के नाजिम मुफ्ती शाने आलम मिस्बाही ने अपने संबोधन में पैगंबर इस्लाम की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इंसानियत, प्रेम और भाईचारा ही समाज को मजबूत बनाते हैं और इन्हीं मूल्यों को अपनाकर अमन कायम रखा जा सकता है।

उन्होंने यह भी बताया कि रमजान का महीना आत्मसंयम, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने का अवसर देता है।

कार्यक्रम के अंत में मस्जिद के इमाम कारी शादाब रजा उवैसी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया, जबकि संचालन मौलाना अफलाक रजा ने किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की सराहना की।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!