Breaking News

बिल्सी: श्री रघुनाथ जी मंदिर में 19 से नौ दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ, बिल्सी में बनेगा भक्तिमय माहौल।

श्री रघुनाथ जी मंदिर में 19 से नौ दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ, बिल्सी में बनेगा भक्तिमय माहौल।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बिल्सी, (बदायूं)। नगर के मोहल्ला नंबर-3 स्थित श्री रघुनाथ जी मंदिर परिसर में आगामी 19 जनवरी, सोमवार से नौ दिवसीय भव्य महायज्ञ का शुभारंभ होने जा रहा है। महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण बन गया है। श्रद्धालुओं में इस पावन आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

ज्योतिषाचार्य पंडित राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महायज्ञ प्रतिदिन दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। नौ दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में विशेष रूप से दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहेगा।

महायज्ञ का समापन 27 जनवरी, मंगलवार को विधि-विधान से पूर्ण आहुति हवन के साथ किया जाएगा। समापन अवसर पर कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें नगर व क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

आयोजन समिति ने नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी श्रद्धालु भक्तों से अपील की है कि वे इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित करें और महायज्ञ को सफल बनाएं।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करेगा, बल्कि आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का भी संदेश देगा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!