Breaking News

बरेली: नर्सिंग छात्रा मारपीट कांड: मुख्य आरोपी ऋषभ ठाकुर ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, कचहरी में दिखी समर्थकों की भीड़।

नर्सिंग छात्रा मारपीट कांड: मुख्य आरोपी ऋषभ ठाकुर ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, कचहरी में दिखी समर्थकों की भीड़।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। नर्सिंग की छात्रा से मारपीट के बहुचर्चित मामले में बजरंग दल से जुड़ा बताया जा रहा तथाकथित कार्यकर्ता ऋषभ ठाकुर ने शनिवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। सरेंडर के दौरान कचहरी परिसर का माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया, जब ऋषभ ठाकुर अपने समर्थकों के साथ दामोदर दास पार्क से नारेबाजी करते हुए कोर्ट परिसर पहुंचा।

सरेंडर की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक कचहरी के आसपास एकत्र हो गए। हालांकि पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आए और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी गई। उल्लेखनीय है कि घटना के बाद से ही ऋषभ ठाकुर फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रेमनगर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

बताते चलें कि 27 दिसंबर को प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित डेन कैफे में नर्सिंग की छात्रा के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में ऋषभ ठाकुर अपने साथियों के साथ शामिल बताया गया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस अब तक इस केस में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन मुख्य आरोपी माने जा रहे ऋषभ ठाकुर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। वहीं, नामजद एक अन्य आरोपी दीपक पाठक अब भी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

इस पूरे घटनाक्रम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या ऋषभ ठाकुर इतना प्रभावशाली है कि पुलिस उस तक समय पर नहीं पहुंच सकी, या फिर किसी स्तर पर लापरवाही बरती गई, जिससे वह अपने समर्थकों के साथ खुलेआम कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर सका?

शनिवार को ऋषभ ठाकुर अपने अधिवक्ता के साथ सीधे न्यायालय पहुंचा और आत्मसमर्पण किया। कोर्ट परिसर के बाहर उसके समर्थक मौजूद रहे, जिससे कुछ देर के लिए हलचल का माहौल बना रहा। अब पुलिस रिमांड और आगे की कानूनी प्रक्रिया को लेकर न्यायालय के आदेश की प्रतीक्षा कर रही है।

बाइट – सोनू ठाकुर, महामंत्री, राष्ट्रीय सेवा संघ।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!