Breaking News

थाना सहसवान पुलिस को बड़ी सफलता: 10 किलो डोडा छिलका के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।

थाना सहसवान पुलिस को बड़ी सफलता: 10 किलो डोडा छिलका के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।

सहसवान, (बदायूं)। सहसवान पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर, अपराधियों की धरपकड़ और अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत सहसवान पुलिस ने 10 किलो डोडा छिलका बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को प्रभारी निरीक्षक सहसवान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक श्री रामायण सिंह तथा उनकी टीम द्वारा दिल्ली-बदायूं हाईवे पर स्थित लड्डन पेट्रोल पंप के पास से एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से 10 किलो डोडा छिलका, एक मोबाइल फोन, तथा ₹600 नकद बरामद हुए।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लवकुश पुत्र राजाराम कश्यप, निवासी ग्राम इस्माईलपुर, थाना मूसाझाग, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सहसवान पर मु.अ.सं. 422/25, धारा 8/15 NDPS ACT के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस कार्यवाही को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया। सहसवान पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!