Breaking News

फर्रुखाबाद ब्रेकिंग: रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ प्राइवेट जेट, बाल-बाल बचे सभी यात्री और पायलट।

फर्रुखाबाद ब्रेकिंग: रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ प्राइवेट जेट, बाल-बाल बचे सभी यात्री और पायलट।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। जिले के कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र स्थित हवाई पट्टी पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक प्राइवेट जेट विमान उड़ान भरते समय अनियंत्रित होकर रनवे से उतर गया और पास की झाड़ियों में जा घुसा।

घटना के दौरान विमान में सवार सभी यात्री और दोनों पायलट बाल-बाल बच गए। यह विमान जेट सर्विस एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का बताया जा रहा है‌।

जानकारी के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र में बन रही बियर फैक्ट्री के एमडी इस विमान से फर्रुखाबाद आए थे। वे निर्माणाधीन कंपनी का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के बाद विमान के उड़ान भरते समय यह हादसा हुआ।

जैसे ही प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना फैली, मौके पर एसडीएम समेत कई अधिकारी पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, जिससे राहत की बात रही। मामले की जांच की जा रही है कि विमान तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित हुआ या किसी अन्य वजह से।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!