Breaking News

बलरामपुर: राप्ती नदी की कटान में समा गए हजारों बीघा खेत, किसानों की स्थिति दयनीय।

बलरामपुर: राप्ती नदी की कटान में समा गए हजारों बीघा खेत, किसानों की स्थिति दयनीय।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर, यूपी। बलरामपुर जिले के सुल्तानजोत गांव में राप्ती नदी की कटान ने किसानों की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित कर दी है। दर्जनों किसानों की हजारों बीघा खेत नदी में समा चुके हैं और धान व गन्ने की खड़ी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है।

ग्रामीण बताते हैं कि अब उनके पास न तो खेत बचे हैं और न ही मजदूरी का सहारा। एक किसान ने रोते हुए कहा, “हमारा एक ही सहारा खेत था, वह भी अब नदी में चला गया। बीस साल पहले हमें पलायन करना पड़ा था और अब फिर वही हालात हैं।”

किसानों का आरोप है कि जब भी अधिकारी गांव आते हैं, तो केवल प्रधान की बातों पर भरोसा करते हैं और उनकी समस्याओं को सही तरह से नहीं सुनते। इसके कारण उनकी बात अधिकारियों तक पहुँच ही नहीं पाती।

हालांकि प्रशासन का कहना है कि गांव में टीम लगाई गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है, लेकिन किसानों का सवाल है कि फिर अधिकारी खुद गांव में क्यों नहीं आते। फसल के नुकसान के कारण किसान कर्ज, बेटी की शादी और परिवार के खर्चों को लेकर चिंतित हैं।

कुछ किसान बची हुई फसल को काटकर गाय-भैंसों को चारा दे रहे हैं, ताकि पूरी तरह नदी में समाने से पहले कुछ बचाया जा सके। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि अभी तक कोई बड़ा अधिकारी उनके सुख-दुःख में उनके साथ खड़ा नहीं हुआ। किसान और ग्रामीण दोनों ही अधिकारियों और प्रधान पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं कि केवल आश्वासन दिया जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …