Breaking News

बलरामपुर में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 1000 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कल।

बलरामपुर में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 1000 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कल।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर, यूपी। शनिवार शाम 5:50 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलरामपुर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर पूरे दिन जिले में सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट मोड पर रही। देवीपाटन मंदिर परिसर को विशेष सुरक्षा इंतजाम के तहत चाक किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रात्रि विश्राम देवीपाटन मंदिर पर करेंगे। इसके साथ ही वे अधिकारियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं। रविवार सुबह वे देवीपाटन मंदिर में महाशक्ति पीठ के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। दर्शन के बाद गौशाला में मौजूद गायों को चारा और गुड़ खिलाएंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे का मुख्य आकर्षण घुघुरपुर में रविवार सुबह करीब 10:00 बजे आयोजित कार्यक्रम होगा, जिसमें 1000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा। इसके बाद वे मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर का निरीक्षण करेंगे और इसके पश्चात लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सहयोग करें और समारोह में अनुशासन बनाए रखें।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!