Breaking News

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान, 2778 बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ।

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान, 2778 बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ।

बदायूं। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 से पहले मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए जनपद में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिले के 2778 मतदेय स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहकर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने में सहयोग करेंगे।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अवनीश राय ने संबंधित अधिकारियों और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्वाचन आयोग की मंशा से अवगत कराते हुए मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और पात्र नागरिकों तक इसकी जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदेय स्थलों का संभाजन और पुनर्गठन दो नवंबर 2026 तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर 2026 को एकीकृत निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

जिलाधिकारी अवनीश राय ने बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने स्तर से भी विशेष पंजीकरण अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 से पहले मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेष कार्यक्रम के दौरान पात्र नागरिक अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर बीएलओ के सहयोग से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

 

Spread the love

Check Also

लेखपाल पर रिश्वतखोरी के आरोप, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन।

एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग, मांगें पूरी न होने पर …