Breaking News

बदायूं: मुरादाबाद की युवती ने बदायूं के युवक से रचाया प्रेम विवाह, सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री से लगाई गुहार।

वजीरगंज के युवक से शादी कर युवती ने मायके वालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, पत्र भेजकर मांगी सुरक्षा।

आई एम खान 

बिसौली। मुरादाबाद जनपद की रहने वाली एक युवती द्वारा बदायूं के युवक के साथ अपनी मर्जी से प्रेम विवाह करने का मामला सामने आया है। शादी से नाराज अपने परिजनों द्वारा पति और ससुराल पक्ष के उत्पीड़न से परेशान होकर नवविवाहिता ने सीधे मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।

युवती ने अपने माता-पिता और मायके पक्ष के अन्य लोगों पर उसके पति को झूठे कानूनी मुकदमों में फंसाने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि उसने पूरी तरह अपनी इच्छा और रजामंदी से बदायूं जनपद के वजीरगंज थाना क्षेत्र स्थित ग्राम गोठा निवासी संजय पुत्र गोरखनाथ के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न किया है और वह इस शादी से बेहद खुश है।

युवती ने प्रशासनिक अधिकारियों और मुख्यमंत्री को भेजे गए अपने प्रार्थना पत्र में स्पष्ट किया है कि वह पूरी तरह बालिग है और कानूनन अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है। वह इस समय अपनी मर्जी से अपने पति और ससुराल के अन्य सदस्यों के साथ रह रही है। उसका आरोप है कि अंतरजनपदीय और मर्जी से विवाह करने के कारण उसके माता-पिता और परिवार के लोग बुरी तरह आक्रोशित हैं और लगातार उसके ससुराल वालों को प्रताड़ित करने का प्रयास कर रहे हैं। नवविवाहिता ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उसके पति और ससुराल वालों को परेशान करने वाले मायके पक्ष के लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उन दोनों को सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि वे शांतिपूर्वक अपना वैवाहिक जीवन जी सकें।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा कोहराम।

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा …

error: Content is protected !!