Breaking News

बिसौली: मिशन शक्ति 5.0: महिला दरोगा पूजा तोमर ने ग्रामीण महिलाओं को साइबर फ्रॉड से बचने और जागरूक होने की दी सलाह।

मिशन शक्ति 5.0: महिला दरोगा पूजा तोमर ने ग्रामीण महिलाओं को साइबर फ्रॉड से बचने और जागरूक होने की दी सलाह।

आई एम खान

बिसौली। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत रविवार को बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुढोली में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं को समाज में शिक्षा के महत्व तथा एक सुरक्षित व सशक्त भविष्य के निर्माण के लिए आत्मरक्षा की बुनियादी तकनीकों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।

अभियान का नेतृत्व कर रही महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह, उद्यमिता प्रशिक्षण और शक्ति सदन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

महिला उप निरीक्षक ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मिशन शक्ति टीम लगातार क्षेत्र में सक्रिय है और नियमित रूप से गांवों का भ्रमण कर रही है, जिससे किसी भी पीड़ित महिला की शिकायत मिलने पर तुरंत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। वर्तमान दौर में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए पूजा तोमर ने महिलाओं को विशेष हिदायत दी कि वे मोबाइल पर आने वाले किसी भी अनजान लिंक पर भूलकर भी क्लिक न करें, अपने बैंक खातों के पासवर्ड या ओटीपी किसी के साथ साझा न करें और अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा देने के लिए महिला आरक्षी कृष्णा, महिला कांस्टेबल प्रीति, कोमल, उन्नति, स्वेता और स्वाति समेत पूरी मिशन शक्ति टीम प्रमुख रूप से उपस्थित रही।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!