Breaking News

कासगंज में दिनदहाड़े जनसेवा केंद्र में लूट का प्रयास, विरोध करने पर दबंगों ने की मारपीट — संचालक ने आत्मरक्षा में तानी रिवॉल्वर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात।

कासगंज में दिनदहाड़े जनसेवा केंद्र में लूट का प्रयास, विरोध करने पर दबंगों ने की मारपीट — संचालक ने आत्मरक्षा में तानी रिवॉल्वर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद कासगंज में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला थाना पटियाली क्षेत्र के मुख्य चौराहे के पास का है, जहाँ कुछ दबंगों ने एक जनसेवा केंद्र में घुसकर लूट का प्रयास किया। संचालक द्वारा विरोध करने पर दबंगों ने उसके साथ मारपीट की। स्थिति बिगड़ती देख केंद्र संचालक ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर आत्मरक्षा में आरोपियों पर तान दी। इसके बाद हमलावर मौके से भाग निकले।

पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

सूत्रों के अनुसार, पटियाली कस्बे के मुख्य चौराहे के निकट स्थित जनसेवा केंद्र में कुछ युवक पहुंचे। उनमें से एक युवक की पहचान राजू चौहान के रूप में हुई है, जो अपने कई साथियों के साथ दुकान में लूट के इरादे से घुसा था। आरोपियों ने पहले संचालक से झगड़ा किया और फिर दुकान के अंदर तोड़फोड़ शुरू कर दी।

जब संचालक ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उसकी कॉलर पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दुकान में मौजूद ग्राहकों में भगदड़ मच गई। स्थिति गंभीर होती देख संचालक ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल ली, जिससे आरोपी घबरा गए और मौके से फरार हो गए।

दहशत का माहौल:

दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से कस्बे में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध युवकों पर निगरानी रखने की मांग की है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया:

कस्बे के लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में पटियाली क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में तेजी आई है। पुलिस को अब सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बने।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!