Breaking News

शौच के लिए निकली किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, गांव में मचा हड़कंप।

शौच के लिए निकली किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, गांव में मचा हड़कंप।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के थाना रेहरा बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकड़रिया में सोमवार की शाम घर से शौच के लिए निकली एक किशोरी का शव मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में खेत के किनारे पानी भरे गड्ढे में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों के अनुसार, सकड़रिया निवासी जानकी देवी पत्नी हरिहर प्रसाद विश्वकर्मा की सत्रह वर्षीय पुत्री रेशमी सोमवार की शाम लगभग छह बजे शौच के लिए घर से निकली थी। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू की, किंतु उसका कोई पता नहीं चल सका।

मंगलवार की सुबह लगभग सात बजे ग्रामीणों ने नहर के पास खेत के किनारे पानी भरे गड्ढे में किशोरी का शव देखा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थाना रेहरा बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी जांच हेतु बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की हर दिशा में जांच की जा रही है। यह मामला दुर्घटना, आत्महत्या या कोई आपराधिक वारदात — इनमें से क्या है, यह स्पष्टता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक व भय का माहौल व्याप्त है।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …