Breaking News

सहसवान कचहरी में दबंगों का हमला, युवक की इलाज के दौरान मौत।

सहसवान कचहरी में दबंगों का हमला, युवक की इलाज के दौरान मौत।

युवक सहसवान कोर्ट में मुकदमें की करने आया था पैरवी, दबंग मुकदमें में पैरवी न करने का बना रहे थे दबाब।

ब्यूरो रिपोर्ट 

सहसवान, (बदायूँ)। सहसवान तहसील स्थित कचहरी परिसर में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब चार दबंग भाइयों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से कचहरी परिसर में अफरा-तफरी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, थाना जरीफनगर क्षेत्र के गाँव जतकी निवासी मोहम्मद मियां (42) अपने मुकदमे की पैरवी करने सहसवान कचहरी पहुँचे थे। तभी सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गाँव बाजपुर निवासी चार सगे भाई—गुलशबाब, शादाब, अल्ताफ और फिरोज पुत्र शाकिर—ने उन पर अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मुकदमे में पैरवी न करने और समझौते का दबाव बनाने को लेकर विवाद किया था।

हमले में मोहम्मद मियां गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि तीन अन्य हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल को पहले सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस घटना से कचहरी परिसर के वकीलों और फरियादियों में भारी आक्रोश है। अधिवक्ताओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी जताई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर चारों आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।

बाइट- मृतक की पत्नी

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!