Breaking News

डीएम और एसएसपी ने किया जामुनी गाँव का निरीक्षण, बाढ़ प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा।

डीएम और एसएसपी ने किया जामुनी गाँव का निरीक्षण, बाढ़ प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा।

ब्यूरो रिपोर्ट 

बदायूँ। लगातार बारिश और बाढ़ से प्रभावित सहसवान तहसील के गाँव जामुनी मोहन नगला का गुरुवार को जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गाँव की स्थिति, राहत-बचाव कार्यों की प्रगति और प्रभावित परिवारों की समस्याओं का बारीकी से जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए कि किसी भी परिवार को भोजन, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं और जरूरी सामान की कमी न हो। उन्होंने मेडिकल टीमों को नियमित रूप से गाँव-गाँव भेजने, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और नावों की पर्याप्त व्यवस्था करने पर विशेष जोर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ताकि राहत वितरण में कोई बाधा न उत्पन्न हो। साथ ही उन्होंने पुलिस कर्मियों को बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नुकसान का आकलन शीघ्र पूरा करने और प्रभावित परिवारों को आर्थिक व आवासीय सहायता उपलब्ध कराने के आदेश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर कदम पर उनके साथ खड़ा है और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!