Breaking News

उझानी के एपीएस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 17 छात्रों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल।

उझानी के एपीएस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 17 छात्रों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल।

उझानी, बदायूं। सीबीएसई बोर्ड द्वारा मंगलवार को घोषित कक्षा 10 के सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणाम में उझानी स्थित एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के कुल 17 मेधावी छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की, जिससे पूरे स्कूल में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

परीक्षा परिणाम में दीपक कुमार शाक्य एवं कृष्णा गुप्ता ने 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कुनाल सिंह ने 94.60 प्रतिशत, आराध्या पाठक, श्रिष्टि शर्मा और अवंतिका ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। चिराग जैन ने 94.20 प्रतिशत, स्वस्ति जैन ने 93.80 प्रतिशत तथा तनीष्क महेश्वरी ने 93.60 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इसी क्रम में जाह्नवी अदलखा, अश्विन गर्ग एवं मोहम्मद साकिब ने 92.60 प्रतिशत, पिहु अग्रवाल और वैष्णवी यादव ने 91.80 प्रतिशत, राशि‍का चंदेल ने 91.60 प्रतिशत, नव्या वर्श्नेय ने 91.20 प्रतिशत तथा नितिन प्रताप सिंह ने 90.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। चेयरमैन विमलकृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल, निदेशक निलांशु अग्रवाल तथा निदेशिका नंदिता अग्रवाल ने कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र भट्ट एवं उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास और सही दिशा में मेहनत से ही इस प्रकार की उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों को दिया।

परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। निदेशक निलांशु अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य रविंद्र भट्ट ने सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस दौरान अभिभावकों ने भी बच्चों की सफलता पर गर्व जताया और विद्यालय परिवार को बधाई दी।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!