Breaking News

कासगंज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, हंगामा और आत्महत्या का प्रयास।

कासगंज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, हंगामा और आत्महत्या का प्रयास।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव बस्तर मऊ में देसी शराब के ठेके को लेकर महिलाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। दर्जनों महिलाओं ने ठेके के बाहर इकट्ठा होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और ठेके में रखी शराब की पेटियों को बाहर निकालकर फेंक दिया। इस दौरान कुछ महिलाओं ने ठेके में तोड़फोड़ भी की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब एक महिला ने ठेका हटाने की मांग को लेकर पास के पेड़ से फांसी लगाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को बचा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

महिलाओं के बढ़ते विरोध को देखते हुए ठेका संचालक मौके से ठेका बंद कर चला गया। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस और भारी बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में किया।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि ठेके पर शराब पीने वाले लोग आने-जाने वाली महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करते हैं, जिससे उनका निकलना मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि ठेके के कारण गांव का माहौल बिगड़ रहा है और सामाजिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

महिलाओं ने प्रशासन से ठेका तत्काल हटाने की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया, उसके बेटे की हाल ही में शराब पीने से मौत हो चुकी थी, जिससे वह काफी आहत थी।

फिलहाल पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य किया है। वहीं इस मामले को लेकर आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं कि संवेदनशील स्थानों के पास ठेका खोलने से पहले उचित जांच क्यों नहीं की गई।

बाइट – लीलावती, प्रदर्शनकारी महिला।

बाइट- कटोरी देवी, प्रदर्शनकारी महिला।

 

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …