Breaking News

ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल उझानी में अंतरसदनीय फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न, ग्रीन हाउस विजेता।

ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल उझानी में अंतरसदनीय फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न, ग्रीन हाउस विजेता।

उझानी। उझानी स्थित ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल में आज दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को अंतरसदनीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों — रूबी (रेड हाउस), सैफायर (ब्लू हाउस), इमराल्ड (ग्रीन हाउस) तथा टोपाज (यलो हाउस) के खिलाड़ियों ने भाग लेकर शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में इमराल्ड (ग्रीन हाउस) ने सैफायर (ब्लू हाउस) को रोमांचक खेल में 3-2 से हराया, जबकि दूसरे मैच में रूबी (रेड हाउस) ने टोपाज (यलो हाउस) को 1-0 से पराजित किया।

फाइनल मुकाबले में ग्रीन हाउस और रेड हाउस आमने-सामने हुए, जिसमें ग्रीन हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से विजय प्राप्त की और ट्रॉफी अपने नाम की।

मैच के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन टीम भावना और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का संचालन एवं प्रशिक्षण चाँद मोहम्मद के निर्देशन में हुआ।

विजेता टीम को विद्यालय के प्रबंधक श्री नीलांशु अग्रवाल ने ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। वहीं प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र भट्ट और उपप्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने रनरअप टीम को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक श्री लवनीश साह, नकी अहमद सैफी एवं रश्मि सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!