Breaking News

उन्नाव में पुलिस मुठभेड़: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, दोनों पैरों में गोली लगी।

उन्नाव में पुलिस मुठभेड़: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, दोनों पैरों में गोली लगी।

रिपोर्ट – सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। उन्नाव जनपद के थाना अजगैन क्षेत्र में बीती शाम पुलिस और एक आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी। आरोपी की पहचान पंकज पुत्र लालजी कटियार निवासी ग्राम सकरन थाना पुरवा के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर 2025 को शाम करीब 7:30 बजे अजगैन क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाना पुलिस को तहरीर दी थी कि एक अज्ञात युवक ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 502/25 धारा 74 बीएनएस एवं 9m/10 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान घटनास्थल के पास से एक मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिससे आरोपी की पहचान पंकज कटियार के रूप में हुई। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस और एसओजी टीम ने भगवन्तपुर मोड़, पक्षी विहार रिंग रोड के पास दबिश दी। मौके पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पंकज के खिलाफ थाना पुरवा में चोरी और 7 वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म का मुकदमा पहले से दर्ज है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

वहीं, पुलिस ने बताया कि घटना से संबंधित सभी विधिक कार्रवाई जारी है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!