Breaking News

जेल भेजे गए मौलाना तौकीर रजा, बरेली हिंसा के साजिशकर्ता पर कसा शिकंजा।

जेल भेजे गए मौलाना तौकीर रजा, बरेली हिंसा के साजिशकर्ता पर कसा शिकंजा।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। गंगा-जमुनी तहजीब के लिए पहचाने जाने वाले बरेली शहर को हिंसा की आग में झोंकने की कोशिश करने वाले आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को हुए बरेली बवाल में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में नाम आने के बाद पुलिस ने शनिवार सुबह उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया। उनके साथ आठ अन्य उपद्रवी भी पकड़े गए हैं।

डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मौलाना के भड़काऊ भाषण के बाद ही खलील तिराहे से इस्लामियां ग्राउंड तक पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। हालांकि, डीआईजी अजय साहनी और पुलिस-फोर्स की सख्त कार्रवाई से हालात काबू में आ गए और शहर को दंगे की आग से बचा लिया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार शाम तौकीर रजा को उनके करीबी नेता फरत के घर, फाइक इंक्लेव से दबोचा गया। समर्थकों को गुमराह करने के लिए यह अफवाह फैलाई गई थी कि मौलाना दिल्ली चले गए हैं, जबकि पुलिस ने उन्हें वहीं हाउस अरेस्ट कर लिया था। रात में एसपी ट्रैफिक अकमल खान की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर सुरक्षित स्थान पर रखा और शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया।

गिरफ्तारी से पहले मौलाना ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा था कि “मुझे जेल भेज दो, रसूल के नाम पर सब मंजूर है।” पुलिस ने उनकी यह “ख्वाहिश” पूरी कर दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी साफ निर्देश दिए थे कि उपद्रवियों पर किसी तरह की नरमी न बरती जाए।

तौकीर रजा का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है। 2010 के दंगों से लेकर एनआरसी और धारा 370 जैसे मुद्दों पर उनके भड़काऊ बयानों से बरेली का माहौल कई बार बिगड़ा। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस बार उनके खिलाफ एनएसए और गैंगस्टर एक्ट लगाने पर भी विचार हो रहा है।

फिलहाल पुलिस ने 36 से ज्यादा उपद्रवियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि बरेली के अमन-चैन से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …