Breaking News

चंदौली में हादसा: कर्मनाशा नदी में डूबे दो मासूम, जीवितपुत्रिका के दिन दो परिवारों में मातम।

चंदौली में हादसा: कर्मनाशा नदी में डूबे दो मासूम, जीवितपुत्रिका के दिन दो परिवारों में मातम।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। जनपद चंदौली से दर्दनाक खबर सामने आई है। कंदवा थाना क्षेत्र के चारी गांव में रविवार शाम करीब पांच बजे नहाने गए दो मासूम बच्चे कर्मनाशा नदी में डूब गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, पिंटू यादव का 14 वर्षीय पुत्र पीयूष और कालिका यादव का 9 वर्षीय पुत्र प्रियांशु नदी में नहा रहे थे। अचानक गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूब गए। ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन बच्चों को बाहर नहीं निकाल पाए।

सूचना मिलते ही सीओ सकलडीहा और थाना प्रभारी कंदवा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास लोगो की मदद से बच्चों की तलाश शुरू कराई गई। गोताखोर का इंतजार ग्रामीण कर रहे है लोगो ने बताया जल्द गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकाला जायेगा

जीवितपुत्रिका व्रत के दिन हुई इस दुर्घटना ने दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। दोनों माताओं की गोद सूनी हो गई और गांव का माहौल गमगीन है। ग्रामीणों ने नदी किनारे सुरक्षा इंतजाम न होने को प्रशासनिक लापरवाही बताया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!